भूलकर भी न करें नारियल से जुड़ी ये गलतियां, मिलेंगे बुरे परिणाम


By Ekta Sharma21, Jun 2023 05:57 PMnaidunia.com

नारियल से जुड़े नियम

शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश की पूजा-उपासना की जाती है। इस मौके पर नारियल भी तोड़ा जाता है।

धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी संग गणेश जी को पूजा में नारियल अर्पित करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है।

दैवीय काल से ही पूजनीय

पूजा समापन के बाद नारियल को तोड़कर प्रसाद रूप में वितरित कर दिया जाता है। दैवीय काल से ही पूजा में नारियल का प्रयोग किया जाता है।

धन वृद्धि के लिए

धन वृद्धि के लिए लाल कपड़े में नारियल बांधकर तिजोरी में रखा जाता है। वास्तु जानकारों की मानें तो शुक्रवार के दिन यह उपाय करना चाहिए।

नारियल फोड़ना

हिंदू धर्म में नारियल से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। इसमें महिलाओं को नारियल फोड़ना भी वर्जित बताया गया है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है।

महिलाओं को मनाही

शास्त्रों में बताया गया है कि श्रीफल एक बीज है। इस बीज से नवीन वृक्ष उत्पन्न होता है। वहीं महिलाएं संतान उत्पत्ति का कारक होती हैं।

ये है कारण

इसके लिए महिलाओं को नारियल तोड़ने की मनाही है। अगर कोई महिला अकारण ही श्रीफल तोड़ती है, तो उनके संतान को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

राहु के दोष होंगे दूर, करें ये आसान उपाय