मलमास के बचे 2 दिन न करें ये काम, हो सकते हैं बर्बाद


By Prakhar Pandey14, Aug 2023 04:04 PMnaidunia.com

मलमास

मलमास सिर्फ 2 दिनों में खत्म होने वाला है। ऐसे में आपको यह याद रखना जरूरी हैं कि बचे हुए 2 दिनों में क्या चीज नहीं खरीदनी है।

बचे हुए दिन

मलमास के पूरे महीने अगर आप नई चीजों को खरीदना बचा लाए है, तो आखिर के दो दिन भी इन चीजों का विशेष ध्यान रखें।

अधिक मास

मलमास, अधिक मास या पुरुषोत्तम मास की शुरुआत 18 जुलाई 2023 को हुई थी। 16 अगस्त 2023 को मलमास खत्म होने वाला हैं।

भगवान विष्णु

मलमास का महीना भगवान विष्णु के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में विष्णु जी की उपासना करनी चाहिए। मलमास में किसी भी प्रकार का शुभ काम नहीं करना चाहिए।

नया घर

मलमास के बचे हुए 2 दिनों में अगर आप नया घर खरीदने या उसकी रजिस्ट्री भी करने का सोच रहे है तो ऐसा बिल्कुल भी न करें। ऐसा करने से आगे चलकर अमंगल होने की संभावना रहेगी।

मुंडन

मलमास के माह में छोटे बच्चे को मुंडन कराने पर भी पाबंदी होती है। अगर आप अपने बच्चे का मुंडन भी कराना चाहते हैं तो मलमास के बचे 2 दिनों में यह कार्य न कराएं।

नई गाड़ी

मलमास के महीने में नई गाड़ी खरीदने से भी बचना चाहिए। इस माह के बचे हुए 2 दिनों में कोई भी नई चीज को खरीदने से आगे चलकर परेशानियां आ सकती हैं।

शादी-विवाह

शादी विवाह खुशी की बेला होती है। ऐसे में मलमास के महीने में यह शुभ काम करने पर भी रोक होती है। इस मास में शादी करने से आगे दिक्कतें आ सकती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दुर्भाग्य को सौभाग्य बना देगा एक चुटकी नमक