हिंदू धर्म में दान करना शुभ माना जाता है, लेकिन दान करने से व्यक्ति को जीवन में पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि भूलकर किसी को दान में न दें ये चीजें, जीवन में छाएगी कंगाली-
कभी-भी भूलकर स्टील का बर्तन दान नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर की सुख-शांति चली जाती है और कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
ऐसा माना जाता है कि तेल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, लेकिन कभी-भी इस्तेमाल हुआ तेल का दान नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ती है।
हिंदू धर्म में झाड़ू का दान करना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इसका संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है। इससे इंसान को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
गरीब लोगों को खाना खिलाना अच्छा माना जाता है, लेकिन गरीबों को झूठा खाना देना अशुभ माना जाता है। इससे घर में दरिद्रता का सामना करना पड़ता है।
कभी-भी गलती से भी नुकीली चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इससे घर-परिवार में क्लेश बढ़ता है और रिश्तों में मनमुटाव भी हो सकता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
भूलकर किसी को दान में न दें ये चीजें, जीवन में कंगाली छाएगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM