भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें क्या है धार्मिक मान्यता


By Sandeep Chourey11, Aug 2023 08:38 AMnaidunia.com

दान का महत्व

वास्तु शास्त्र में भी दान के महत्व के बारे में बताया गया है, लेकिन कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र है, जिन्हें कभी भी दान नहीं करना चाहिए।

इन बर्तनों का दान

वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, कभी भी स्टील, एल्यूमीनियम, कांच आदि के बर्तन दान नहीं करना चाहिए। इससे नुकसान हो सकता है।

न करें झाड़ू का दान

घर में मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो भूलकर भी झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए, क्योंकि झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

तेल का दान

वास्तु शास्त्र में तेल के दान को भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से शनि देव रुष्ट हो जाते हैं और परिवार को मुसीबत का सामना करना पड़ता है।

रुमाल

कभी भी गिफ्ट में रुमाल या नैपकिन नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रुमाल गिफ्ट करने से रिश्तों में दरार आ जाती है।

नुकीली चीजें

नुकीली चीजें जैसे चाकू या कैंची आदि भी कभी दान नहीं करना चाहिए। इससे भाग्य पर काफी बुरा असर पड़ता है।

सुख-समृद्धि के लिए शाम को दरवाजे पर रखें ये चीजें