सिरदर्द की समस्या होना आम है, लेकिन जब यह दर्द कई घंटों या दिनों तक रहे, तो यह माइग्रेन के कारण हो सकता है। ऐसे में आपको 4 चीजें खाने से परहेज करना चाहिए।
चॉकलेट के भीतर कैफीन की मात्रा होती है, जिससे माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, इसे ज्यादा सेवन ना करें।
अगर आप माइग्रेन की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में चीज का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे दिमाग की नसों पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।
अगर आप अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो इससे माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। जिससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
माइग्रेन के दर्द से राहत के लिए डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपको प्रोसेस्ड मीट सेवन करना पंसद है, तो इसे कम कर दें। इससे माइग्रेन का दर्द और बढ़ सकता है।
अगर माइग्रेन की समस्या बढ़ते जा रही है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com