मनुष्य के शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक लिवर का होता हैं। अक्सर गलत खानपान से लिवर में फैट जम जाता हैं।
अगर आप फैटी लिवर के शिकार है, तो आइए जानते है इससे समस्या से कैसे छुटकारा पाने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
ज्यादा चीनी का सेवन लिवर को खराब करता हैं इसलिए चीनी का कम मात्रा में सेवन करें। चीनी का सेवन फैटी लिवर के रोगियों के लिए नुकसानदायक होता है।
अगर आप फैटी लिवर के शिकर है, तो भूलकर भी शराब का सेवन न करें। शराब के सेवन से फैटी लिवर की समस्या और बढ़ सकती है।
सॉफ्ट ड्रिंक्स को न पिएं इससे फैटी लिवर होने के ज्यादा चांस होते हैं इसकी जगह आप जूस का सेवन कर सकते हैं।
शरीर के लिए विटामिन ए काफी जरूरी होता हैं लेकिन फैटी लिवर के मरीज इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो नुकसान हो सकता हैं।
ट्रांस फैट वाली चीजें तेजी से फैट बढ़ाने का काम करती हैं इसलिए ट्रांस फैट वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।