बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिट रहने के लिए वे अपनी सेहत पर काफी ध्यान देती हैं।
मलाइका अपने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस से रिलेटेड कई पोस्ट शेयर करती हैं, जिसमें वे अलग-अलग एक्सरसाइज करती दिखाई देती हैं।
फिटनेस के मामले में 50 साल की मलाइका टॉप पर हैं। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह फिट रहना चाहते हैं, तो ये डाइट प्लान फॉलो करें।
मलाइका 7:30 में डिनर कर लेती हैं। इसके बाद वह तकरीबन 16 घंटे तक इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं।
इसके अंतर्गत लंबे समय तक भूखे रहकर मील स्किप किया जाता है। 16 से 18 घंटे के उपवास के बाद मलाइका फर्स्ट मील लेती हैं।
मलाइका दिन की शुरुआत इम्युनिटी वाटर से करती हैं। इसके लिए 1 कप गुनगुने गर्म पानी में अदरक और नींबू रस मिलाकर सेवन करती हैं।
सूखे मेवे के साथ अपना उपवास तोड़ती हैं। सूखे मेवे में अखरोट जरूर शामिल करती हैं। इसके बाद योग और एक्सरसाइज करती हैं।
नाश्ते में एवोकाडो, टोस्ट, ग्रीन स्मूदी, बेक्ड अंडे, शकरकंद और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं। मलाइका कभी लंच स्किप नहीं करती हैं।
लंच में वे कार्ब्स और गुड फैट्स रिच फूड का सेवन करती हैं। रात का भोजन सोने से 3 घंटे पहले कर लेती हैं। डिनर में मीट, अंडे और दाल खाना पसंद करती हैं।