शहद के साथ न खाएं ये चीजें, हो सकता है नुकसान


By Arbaaj13, Oct 2024 03:15 PMnaidunia.com

शहद का सेवन कई समस्याओं में रामबाण माना जाता है। लेकिन कुछ चीजों के साथ शहद का सेवन आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि शहद किन चीजों के साथ नहीं खानी चाहिए?

शहद पोषक तत्व

शहद पोषक तत्व से भरपूर होता है, तभी इसका सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक और कैलोरी पाई जाती है।

गर्म पानी और शहद

शहद का सेवन गर्म पानी के साथ नहीं करना चाहिए। गर्म पानी में शहद मिलाना या शहद के बाद गर्म पानी पीने से शहद की गुणवत्ता कम हो जाती है।

सलाद और शहद

सलाद कई चीजों को मिलाकर बनाया जाता है, लेकिन उसमें शहद नहीं मिलाना चाहिए। सलाद में शहद मिलाने से पेट खराब हो सकता है।

मूली और शहद

शहद का मूली के साथ भी नहीं चाहिए, क्योंकि पेट को नुकसान पहुंचा सकता हैं और सूजन को भी ट्रिगर कर सकते हैं।

घी और शहद

घी और शहद दोनों ही गुणकारी है, लेकिन दोनों को एक साथ नहीं खाया जा सकता है। दरअसल, घी की तासीर ठंडी और शहद ही गर्म होती है, जो पाचन को बिगाड़ सकती है।

नॉन-वेज और शहद

शहद का सेवन नॉन-वेज के साथ भी नहीं करना चाहिए। नॉन-वेज के साथ शहद खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है।

इन चीजों के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद हैं 2 मसाले