बरसात के मौसम में इन सब्जियां से करें परहेज


By Shailendra Kumar26, Jun 2023 09:42 PMnaidunia.com

मानसून में सब्जियां

मानसून में बारिश के साथ ही कई सब्जियां मिलती हैं और इनके सेवन से शरीर को भरपूर पोषण और फायदा मिल सकता है।

सब्जियों से परहेज

लेकिन इस मौसम में कुछ सब्जियों से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इनके सेवन से सेहत बिगड़ सकती है।

पत्तेदार सब्जियां

मानसून का सीजन, रोगाणुओं-जीवाणुओं के प्रजनन का समय होता है, जो पत्तेदार सब्जियों को दूषित कर सकता है।

दूषित पानी और मिट्टी

इसके साथ ही बरसात में मिट्टी और पानी भी दूषित हो जाते हैं। ऐसे में पत्तेदार सब्जियों के सेवन से परहेज करना चाहिए।

बैक्टीरिया का खतरा

अगर आप पत्तेदार सब्जियां खाना ही चाहते हैं तो बैक्टीरिया को मारने के लिए इसे कम से कम 30 मिनट तक जरुर उबालें।

शिमला मिर्च

इसमें ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक रसायन होते हैं। बारिश के मौसम में इसकी वजह से उल्टी, दस्त और सांस लेने में समस्या हो सकती है।

फूलगोभी

बरसात के सीजन में फूलगोभी में नमी की मात्रा अधिक हो जाती है। इसलिए इस मौसम में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

एलर्जी की समस्या

फूलगोभी में ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक यौगिक होते हैं जो एलर्जी या इसके प्रति संवेदनशील लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं।

क्या खाएं

आप बरसात के मौसम में लौकी, करेला, कद्दू, तुरई आदि अन्य कई सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इनसे इम्युनिटी भी मजबूत होगी।

पनीर से घट सकता है वजन, रोजाना इस तरह करें सेवन