शादी में बेटी को दहेज देना तो गलत है ही साथ ही अगर आप उन्हें यह चीजें भी देते है तो यह शुभ नहीं होता है। आइए जानते हैं बेटी को शादी में क्या चीजें नहीं देनी चाहिए।
बेटी की शादी हर मां-बाप के लिए खुशी के साथ उससे जुदाई के गम का दिन भी होता है। ऐसे में अकसर आप अपनी बेटी को वो सब कुछ देना चाहते जितना आप दे पाने में सक्षम हैं।
हिंदू धर्म में लड़के और लड़की का विवाह तो होता ही हैं साथ ही इसमें दो परिवार भी जुड़ते है। लड़की को ससुराल और मायके दोनों के रीति-रिवाज निभाने पड़ते है।
बेटी को शादी में और शादी के बाद जब उसका घर में आना जाना शुरू हो जाए तो कभी भी आचार नहीं देना चाहिए। ऐसा करना से बेटी के घर में अशांति उत्पन्न होती है।
बेटी को अचार देने से रिश्तों में खटास भी पैदा होती है। बेटी को अचार देने से उसे शारीरिक, मानसिक या आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक बेटी को विदाई के समय अचार के साथ मिर्च, सुई, छलनी, झाड़ू आदि भी नहीं देना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे बेटी के सांसारिक जीवन पर गलत असर पड़ेगा।
बेटी को विदाई में झाड़ू देने से उसका जीवन दुखों से भर जाता हैं। जबकि सुई देने से रिश्तों में कटुता आती है।
दहेज एक सामाजिक कुरीति है, यदि आप शादी में दहेज देते या लेते है तो यह दोनों ही गलत है। साथ ही कानूनी रूप से भी आप दोषी पाए जाएंगे।