घर की दीवार के सहारे बिल्कुल न चढ़ाएं बेल और लताएं


By Ekta Sharma2023-04-13, 17:32 ISTnaidunia.com

बेल और लताएं

वास्तु के अनुसार घर की दीवार के सहारे बेल और लताओं का चढ़ना बताता है कि आपके शत्रु धीरे-धीरे बलवान हो रहे हैं और आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मुख्य द्वार

बेल और लताओं को घर के मुख्य द्वार पर लगाना भी वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ फलदायी नहीं होता है। लताओं को भी मनी प्लांट की तरह उत्तर पूर्व में नहीं लगाना चाहिए।

शुक्र प्रभाव

बेल और लताओं पर शुक्र का प्रभाव होता है। इन्हें घर के दक्षिण पूर्व भाग में खाली स्थान में लगाना चाहिए। पेड़ या किसी अन्य चीज के सहारे इन्हें ऊपर चढ़ाया जा सकता है।

सुगंधित फूल वाले पौधे

इस दिशा में सुगंधित फूल भी लगाया जा सकता है क्योंकि इनका कारक ग्रह भी शुक्र होता है। आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में इन्हें लगना शुभ फलों की वृद्धि करता है।

विषैले जीव-जंतु

व्यवहारिक दृष्टि से देखा जाए तो बेल और लताओं के सहारे विषैले जीव-जंतु घर में पहुंच कर घर में रहने वाले व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

दीवार के सहारे चढ़ाना अशुभ

वास्तु शास्त्र में बेल और लताओं को दीवार के सहारे ऊपर चढ़ाना अशुभ बताया गया होगा। उत्तर दिशा में गार्डन में यदि तुलसी का पौधा लगाएं तो बेहद शुभ माना जाता है।

पूर्व दिशा

पूर्व दिशा फलदार पौधों के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। इसके अलावा छोटे पौधों को गमले में लगा सकते हैं।

फल-सब्जियों को लंबे समय तक रखना चाहते हैं फ्रेश, तो फॉलो करें ये टिप्स