ये संकेतों को न करें इग्नोर, पेट में हो सकती है बड़ी गड़बड़


By Sandeep Chourey25, Apr 2024 11:45 AMnaidunia.com

स्वस्थ आंतों का महत्व

शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए आंतों का भी स्वस्थ होना बेहद जरूरी है क्योंकि आंतों से जुड़ी कोई भी समस्या पाचन तंत्र को प्रभावित करती है।

जमा होता है टॉक्सिन

आंतों के खराब होने पर शरीर में टॉक्सिन बढ़ने लगता है। आंतों से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखने लगते हैं, जिन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए।

डायरिया, गैस, कब्ज

यदि आंत स्वस्थ नहीं होती है तो खाना पचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों को डायरिया, गैस, कब्ज और हार्ट बर्न जैसी समस्याएं होने लगती है।

वजन का असंतुलन

अगर आंतें स्वस्थ नहीं होती है तो शरीर को पोषक तत्व सोखने में परेशानी होने लगती है। ऐसे में शरीर का वजन तेजी से घट सकता है या बढ़ सकता है।

थकावट महसूस होना

सेरोटोनिन हार्मोन आंतों में बनता है, जो मूड और नींद को नियंत्रित करता है। यदि आंत खराब होता है तो होने लगती है।

स्किन इरिटेशन

पेट से जुड़ी कोई समस्या होने पर त्वचा की समस्याएं भी हो सकती है। चेहरे पर मुंहासे या संक्रमण हो सकता है। स्किन में इरिटेशन हो सकता है।

आंख खराब होने के पीछे क्या कारण है?