इस दिशा में कभी न रखें पैसे, हो जाएंगे कंगाल


By Amrendra Kumar Yadav08, Sep 2024 05:00 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र का अत्यधिक महत्व

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व होता है। इसमें बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

दिशाओं का महत्व

वास्तु के इन नियमों में दिशाओं का बहुत महत्व होता है। इसमें चीजों को रखने की सही दिशा के बारे में बताया गया है, जिसका पालन करने से तरक्की के योग बनते हैं।

पैसों को रखने की दिशा

इसमें पैसों और आभूषण आदि रखने की भी सही दिशा के बारे में बताया गया है। इन नियमों को नजरअंदाज करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

दक्षिण-पूर्व दिशा में न रखें धन

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कभी भी पैसा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

न रखें तिजोरी

इस दिशा में धन की तिजोरी और कैशबॉक्स आदि रखने से बचना चाहिए। अगर इस दिशा में रखा है, तो इसकी दिशा बदलें।

उत्तर दिशा मानी गई है शुभ

पैसे और गहने रखने की सबसे शुभ दिशा उत्तर मानी गई है। इस दिशा में पैसे रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

दक्षिण दिशा में न रखें सोना-चांदी

घर की दक्षिण दिशा में सोना और चांदी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन हानि का सामना करना पड़ता है और कार्यों में असफलता मिलती है।

पूर्व दिशा में रखें गहने

वहीं, गहने रखने की दिशा पूर्व भी शुभ मानी गई है। इस दिशा में गहने रखने से आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है और अन्य लाभ मिलते हैं।

घर में पैसा रखते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

शमी के पौधे में दूध चढ़ाने से क्या होता है?