दिशाओं को ध्यान में रखकर ही घर में वस्तुएं रखनी चाहिए। कुछ लोग अपने घर में एक छोटा सा गार्डन बनाते हैं, तो कुछ लोग घर में गमलों में ही पौधे लगा देते हैं।
वास्तु में पौधे लगाने की भी सही दिशा और स्थान बताया गया है। वास्तु में ऐसी दिशाओं के बारे में बताया गया है जहां पर पौधे रखने से आपको धन हानि हो सकती है।
वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे रखने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए इस दिशा में पौधे नहीं रखने चाहिए। ये दिशा पौधे रखने के लिए उपयुक्त नहीं है।
घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा को खाली नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में आप घर का भारी सामान रख सकते हैं। इससे राहु ग्रह सही रहता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में आप घर का स्टोर रुम बनवा सकते हैं।
दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे रखने से उन्हें सही से सूर्य का प्रकाश नहीं मिल पाता है जिसके कारण पौधे सही प्रकार से नहीं बढ़ते हैं।
वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। खासकर पति-पत्नी के कमरे में सजावट के लिए कांटेदार पौधे या फिर नुकीले शोपीस नहीं रखने चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में दरार आती है।
अगर आप घर में कोई ऐसा पौधा लगा रहे हैं, जिसमें फूल लगते हैं लेकिन उस पौधे में कांटे भी हैं- जैसे गुलाब आदि के पौधे तो आप इन पौधों को घर की छत पर रखें।