हिंदू धर्म में रसोई घर का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है की रसोई घर में इन चीजों को उल्टा रखने से धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं-
रसोई घर में बर्तनों को ठीक ढंग से रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप इसे उल्टा रखते हैं, तो घर में नकारात्मक शक्तियां आकर्षित हो सकती हैं।
ध्यान रखें कभी भी तवे को उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता और अशांति हो सकती है।
कढ़ाई को कभी रसोई घर में उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के लोगों में वाद- विवाद और लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।
तवा और कढ़ाई को इस्तेमाल करने के बाद इसे साफ करें, फिर इसे ठीक ढंग से रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
माना जाता है की रसोई घर अगर अव्यवस्थित है, तो घर की बरकत में परेशानी आ सकती है। इसलिए, रसोई घर हमेशा साफ-सुथरा रखें।
रसोई घर में कभी भी गंदे बर्तन ना रखें। साथ ही, गैस चूल्हे को हमेशा साफ, अन्न और पानी के स्थान को पवित्र रखें।
तवा और कढ़ाई को रसोई घर में ठीक ढ़ंग से रखने पर घर में परिवार के सदस्यों के बीच सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
किचन में इन बर्तनों को भूलकर भी उल्टा ना रखें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com