घर में बिल्कुल भी न रखें ये 6 चीजें, हो जाएंगे बर्बाद


By Ekta Sharma04, Aug 2023 04:31 PMnaidunia.com

अशुभ चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका घर में होना बेहद ही अशुभ माना जाता है। ये चीजें घर की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालती हैं।

कांटेदार पौधे

घर में कभी भी कांटेदार पौधे न लगाएं। इससे लोगों को नुकसान हो सकता है साथ ही इससे आर्थिक तंगी भी होती है।

झाड़ू

घर में हमेशा झाड़ू को छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को कभी खड़ा नहीं रखना चाहिए। इसे बेड या किसी चीज के नीचे ही रखें इससे घर में तंगी आती है।

कबूतर

घर में कबूतर के आने-जाने से गंदगी होती है। माना जाता है कि इससे आर्थिक तंगी शुरू हो जाती है। इसलिए कबूतरों को घर में न आने दें।

टूटा कांच

घर में टूटी हुई या खराब चीजें न रखें। सबसे ज्यादा टूटे हुए शीशे से परहेज करें। इससे लोगों को चोट पहुंच सकती है। इसके अलावा इससे घर में मनहूसियत आती है।

सीढ़ियों के नीचे किचन

घर में कभी भी सीढ़ियों के नीचे किचन न बनवाएं। सीढ़ियों के नीचे जूते चप्पल या फिर इनवर्टर भी न रखें। सीढ़ियां आपको ऊपर की ओर ले जाती हैं।

दरवाजा

अगर घर में दरवाजा खोलते हुए आवाज आती है या फिर ये जमीन में रगड़ते हुए खुल रहा है, तो इसे तुरंत ठीक कराएं। इससे घर में आर्थिक तंगी आती है।

सपने में किस भगवान को देखने से क्या मिलता है संकेत? जानें