सपने में किस भगवान को देखने से क्या मिलता है संकेत? जानें


By Sahil04, Aug 2023 02:14 PMnaidunia.com

सपने

स्वप्न शास्त्र में सपनों को हमारे जीवन का अहम हिस्सा माना जाता है। सपने में नजर आने वाली चीजें होने वाली घटनाओं की ओर संकेत देती है।

भगवान दिखाई देना

अक्सर लोगों को सपने में भगवान नजर आते हैं। चलिए आज जान लेते हैं कि देवी-देवताओं को सपने में देखने का क्या अर्थ निकलता है।

भगवान विष्णु

भगवान विष्णु को जगत का पालनहार भी कहा जाता है। सपने में देवता विष्णु को देखने से संकेत मिलता है कि आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।

ब्रह्मा जी

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, पूरी सृष्टि के रचेता ब्रह्मा जी हैं। अगर आपको सपने में ब्रह्मा के दर्शन होते हैं तो इससे संदेश मिलता है कि जीवन में तरक्की के द्वार खुलने वाले हैं।

श्री कृष्ण

भगवान कृष्ण को अगर आप सपने में देखते हैं तो इससे संकेत मिलता है कि प्रेम के मामले में आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा।

भगवान राम

मर्यादा पुरुषोत्तम राम को सपने में देखने का अर्थ है कि तमाम परेशानियों के बाद भी आप सफलता को प्राप्त करेंगे।

भगवान गणेश

स्वप्न में विघ्नहर्ता भगवान गणेश को देखना शुभ माना जाता है। ऐसा होना संकेत करता है कि आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियों का निवारण जल्द होगा।

मां लक्ष्मी

देवियों का सपने में आना भी शुभ संकेत देता है। अगर आप रात को सपने में माता लक्ष्मी को देख लेते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको धन लाभ होने वाला है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सोते हुए इन 3 लोगों को जगाना पड़ सकता है भारी