इसमें किचन से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर आप इन वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किचन में कुछ चीजों को रखना बेहद ही अशुभ माना जाता है। इन चीजों की वजह से कंगाली तक घर में आ सकती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप रसोई घर में दवाइयां रखते है, तो इसका सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है।
अक्सर देखा जाता है कि रसोई घर में कुछ लोग शीशे को भी रखते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किचन में लगा शीशा टूटा हुआ नहीं होना चाहिए।
मां लक्ष्मी का संबंध झाड़ू से माना जाता है, लेकिन फिर भी रसोई घर में भूलकर भी झाड़ू को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।
मां लक्ष्मी का संबंध झाड़ू से माना जाता है, लेकिन फिर भी रसोई घर में भूलकर भी झाड़ू को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के रसोई में टूटे बर्तनों को रखने से परहेज करना चाहिए। टूटे बर्तनों से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता हैं।
आमतौर पर रसोई घर के सिंक में लोग गंदे बर्तनों को रख देते है। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज होती है।