सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु में कुछ चीजों को किचन में रखना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं किचन में किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना नहीं चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किचन में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। मां अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने के लिए किचन को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भूलकर भी टूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए, क्योंकि टूटे बर्तनों को चिकन में रखना अशुभ माना जाता है।
झाड़ू घर के लिए काफी शुभ माना जाता है, लेकिन किचन में झाड़ू नहीं रखना चाहिए वरना घर में वास्तु दोष लग सकता है।
अक्सर लोग किचन में लोग दवाइयां रखते है जो कि गलत है। अगर आप किचन में दवाइयां रखते है, तो आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
वास्तु शास्त्रों के मुताबिक भूलकर भी किचन में शीशे को नहीं लगाना चाहिए, वरना घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है।
किचन ऐसी जगह होती है जहां मां अन्नपूर्णा का वास होता है, इसलिए किचन में जूते-चप्पल भी नहीं रखने चाहिए।