तिजोरी के पास न रखें ये चीजें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी


By Arbaaj10, Jun 2023 11:47 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से धन की प्राप्ति और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

तिजोरी

तिजोरी एक ऐसी जगह होती है जहां धन रखा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी के पास कुछ चीजों को रखना मना किया गया हैं।

लक्ष्मी

मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और मां के रुठने से धन में बरकत नहीं होती है।

कचरा

वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी के पास भूलकर भी कचरा नहीं रखना चाहिए, क्योंकि मां लक्ष्मी को कचरा पसंद नही है।

झाड़ू

वास्तु शास्त्र के मुताबिक तिजोरी के पास झाड़ू रखने से धन का सफाया हो सकता है, इसलिए भूलकर भी तिजोरी के पास झाड़ू नहीं रखना चाहिए।

जूठे बर्तन

तिजोरी के पास जूठे बर्तनों के भी रखने से परहेज करना चाहिए। जूठे बर्तन रखने से धन पर बुरा असर होता है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भगवान शिव को न चढ़ाएं ये चीजें