खीरा, ककड़ी, तरबूज, सिंघाड़ा आदि में अच्छी-खासी मात्रा में पानी मौजूद होता है। इन्हें खाने के बाद पानी पीने की गलती न करें, क्योंकि इससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
दूध पीने के तुरंत बाद पानी पीने से इसमें मौजूद पोषक तत्व यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है। इससे एसिडिटी व अपच की समस्या हो सकती है।
गर्मी या सर्दी में मिलने वाले फलों को खाने के बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से इनमें मौजूद पोषक तत्व सीधे पेट में चले जाते हैं। इससे इनका न्यूट्रिशन बॉडी को नहीं मिल पाता।
केला खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। आप ऐसा करते हैं, तो ये आपके पेट में जाकर जहर की तरह काम करता है। इससे पेट खराब हो सकता है। उल्टी जैसी फीलिंग आती है।
बर्फ वाली ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक या अन्य ठंडी चीजें खाने-पीने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो सेहत को नुकसान हो सकता है।
स्ट्रॉबेरी खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। स्ट्रॉबेरी में मौजूद नेचुरल शुगर और ईस्ट पानी के साथ मिलकर गैस बना सकते हैं। इससे एसडिटी और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है।
तरबूज में पानी की मात्रा काफी होती है। इसके खाने के बाद पानी पीने से डाइजेस्टिव जूस डाइल्यूट हो जाता है। इसकी वजह से पेट फूलने और अपच जैसी परेशानी हो सकती हैं।
अगर आप जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इससे दांतों में सेंसिटिविटी होने का खतरा भी रहता है।