नींबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। नींबू शरीर में सोडियम को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
सेब में कई पोषक तत्व होते हैं, जो विभिन्न बीमारियों में फायदेमंद हैं। सेब में सोडियम बहुत कम होता है। सेब किडनी के लिए भी फायदेमंद होता है।
अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें सोडियम बहुत कम मात्रा में होती है। इसके लिए अंडे का सेवन कर सकते हैं। सेहत के लिए अंडा फायदेमंद होता है।
खीरा में 96 फीसद पानी होता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। खीरा में सोडियम कम रहता है। इसके लिए खीरे का सेवन कर सकते हैं।
कई लोगों को चीज खाना काफी पसंद है। इसमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है। सोडियम लेवल कंट्रोल रखना है तो चीज का सेवन कम करें या न खाएं।
नमक में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके लिए जरूरी है कि रोजाना नमक का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए। यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
पैक्ड जूस में मौजूद सोडियम की मात्रा शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। इनका अधिक मात्रा में सेवन न करें। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा ताजे जूस का सेवन करें।
चिकन में सोडियम की मात्रा काफी पाई जाती है। जरूरत से ज्यादा चिकन का सेवन सोडियम की मात्रा को बढ़ा सकता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।