पानी पीने के भी नियम होते है। पानी पीना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी इसे सही तरह से पीना भी है। ज्यादातर लोग पानी पीते वक्त कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिससे उन्हें नुकसान होता है।
खड़े होकर पानी पीने से पाचन की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। खड़े होकर पानी पीने से जरूरी न्यूट्रिएंट्स का शरीर में सही ढंग से अवशोषण भी नहीं हो पाता है। पानी हमेशा बैठकर पिएं।
ज्यादातर लोग डिहाइ़ड्रेशन के नुकसान के बारे में तो जानते हैं लेकिन ओवर-हाइ़ड्रेशन या जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। प्यास लगने पर ही पानी पिएं।
शरीर में पानी जरूरत से कम नहीं होना चाहिए। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि बिना प्यास के जरूरत से ज्यादा पानी भी न पिएं। इससे भी परेशानी हो सकती है।
ज्यादातर लोगों को ठंडा पानी पीना ही पसंद होता है। खासकर गर्मियों में तो सभी चिल्ड वॉटर ही पीना चाहते हैं। ठंडा पानी भले ही रिफ्रेशिंग लगे लेकिन यह आपके डाइजेशन पर असर डाल सकता है।
अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी पानी पीते हैं तो इससे इनडाइजेशन और ब्लोटिंग हो सकती है। इसलिए पानी छोटे सिप में पिएं। मुंह में रखकर पानी को असल में कुछ देर चबाना चाहिए।
खाने के साथ पानी पीने से डाइजेस्टिव जूस को डाइल्यूट कर देता है। इसकी वजह से खाना पचने में मुश्किल आती है। खाना खाने के कम से कम आधे घंटे बाद पानी पिएं।