अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही आजकल आम बात है। अधिकांश लोग आजकल एक स्थान पर बैठकर घंटों काम करते हैं, जिससे कई बीमारियां हो रही है।
अपनी लाइफस्टाइल में खराब आदतों के कारण डिमेंशिया का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसमें एक प्रमुख कारण है लगातार अधिक समय तक एक ही स्थान पर बैठे रहना।
अधिक समय तक बैठने से सर्वाइकल में दर्द के साथ-साथ पीठ, कंधे और कमर में दर्द की समस्या हो सकती है। इस कारण हंच बैक से आपका पोस्चर भी खराब हो सकता है।
लगातार एक स्थान पर बैठे रहने से वजन बढ़ता है। फिजिकल मूवमेंट कम होने के कारण व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है। पेट, कमर और हिप्स में फैट इकट्ठा होने लगता है।
एक ही स्थान पर लगातार बैठने के कारण शरीर में रक्त परिसंचरण प्रभावित होता है। बॉडी में फैट बर्न कम होता है, जिससे आर्टरी ब्लॉकेज होने से हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है।
यदि लोग लाइफस्टाइल में एक्टिव नहीं होते हैं तो शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस अधिक होती है और इससे डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
फिजिकल एक्टिव न होने से मेंटल हेल्थ पर भी असर होता है। शरीर में हैप्पी हार्मोन्स उत्सर्जित नहीं हो पाते हैं और इस कारण से हम स्ट्रेस और एंग्जायटी के शिकार हो सकते हैं।
काम के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर में ब्रेक जरूर लें। थोड़ा टहल कर आ जाएं। रोज 40 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करें।