मलमास में भूलकर भी न करें तुलसी से जुड़ी ये 5 गलतियां


By Prakhar Pandey26, Jul 2023 05:09 PMnaidunia.com

मलमास

मलमास के महीने में मंगल कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे मलमास के महीने में आपको तुलसी से जुड़ी कौन-सी गलतियां नहीं करनी हैं?

भगवान विष्णु

18 जुलाई से सावन के महीने में शुरू हुआ मलमास भगवान विष्णु को समर्पित होता हैं। मलमास 16 अगस्त 2023 को खत्म हो जाएगा।

नया पौधा

मलमास के महीने में भूलकर भी तुलसी का नया पौधा न लगाएं। नया पौधा लगाने के बजाय पुराने तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा करें।

चुनरी

तुलसी मैय्या पर यदि आप चुनरी डालते है तो मलमास के महीने में गलती से भी उनपर नई चुनरी न डालें। क्योंकि माना जाता हैं कि इस महीने में भगवान विष्णु निंद्रा अवस्था में चले जाते है और ऐसा करने पर वे नाराज हो सकते हैं।

तुलसी के पात्र

तुलसी के पत्तों को पूजा में उपयोग करने के लिए प्यार से और आराम से तोड़े। जल्दी जल्दी में झटके से तोड़ने से पेड़ को हानि पहुंच सकती है साथ ही यह पौधे का अनादर भी होता है।

स्थान

मलमास में तुलसी के पौधे का स्थान बदलने की गलती न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको नई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता हैं।

मां लक्ष्मी

शाम के समय में तुलसी के पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी रूठ सकती है। ऐसे में मान्यताओं के अनुसार आपको शाम के समय बिल्कुल भी तुलसी के पौधे को हाथ नहीं लगाना चाहिए।

सूखा

इस अधिक मास में तुलसी का सूखा पौधा रखना भी शुभ नहीं माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार घर में सूखा तुलसी का पौधा रखने से धन हानि हो सकती है। स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन मंत्रों को सुबह पढ़ने से बरसता है धन