कम समय में ज्यादा काम करने के लिए अक्सर लोग कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन 4 कपड़ों को कभी भूलकर भी वॉशिंग मशीन में साफ नहीं करना चाहिए।
रेशम के कपड़े बेहद नाजुक होते हैं। जिसके कारण इसे वॉशिंग मशीन में साफ करने पर इसकी चमक कम हो सकती है।
अगर आप वॉशिंग मशीन में किसी भी तरह के ऊनी कपड़े को साफ करते हैं, तो इससे कपड़ों में सिकुड़न हो सकती है।
कढ़ाई वाले कपड़े जैसे कि सूट और साड़ी, इन्हें वॉशिंग मशीन में धोने पर धागे टूट सकते हैं,और डिजाइन खराब हो सकती है।
वॉशिंग मशीन में नेट वाले कपड़े को धोने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर कपड़े फट सकते हैं, और किनारे भी खराब हो सकते हैं।
अगर आप रोजाना कपड़े को साफ करने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कपड़ों के रंग उड़ सकते हैं।
हर कपड़े पर लगे वॉश टैग पर जानकारी दी गई होती है, कि इसे कैसे साफ करना है। इससे कपड़ों को खराब होने से बचाने में मदद मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com