सांपों को लेकर ऐसी कई रहस्यमय और अजीबोगरीब धारणाएं प्रचलित हैं, जिसमें से एक यह भी है कि सांप अपनी आंखों से दुश्मनों की फोटो ले सकते हैं।
अब ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या सांप सच में अपनी आंखों में किसी इंसान की तस्वीर ले सकते है या उसको देखकर पहचान सकते है?
विज्ञान के अनुसार, सांपों में ऐसी किसी प्रकार की क्षमता नहीं होती, जिससे वो किसी भी व्यक्ति की फोटो या उनकी पहचान कर सके।
विशेषज्ञों के अनुसार, सांप की आंख में छड़ और शंकु कोशिकाएं होती हैं, जिसके कारण वो दो डाइमेंशनल कलर को देख सकते हैं।
दिन के समय में कुछ सांपों की देखने की क्षमता काफी अच्छी होती है। जिसमें कोबरा या किंग कोबरा शामिल है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, सांप की ये दोनों प्रजातियां लगभग 100 मीटर दूर तक चलते इंसान को देख सकती है।
हालांकि, सांपों की अधिकतम प्रजातियां ऐसी हैं, जिनकी देखने की क्षमता कम होती है। जिस कारण वो अपने आस-पास का अंदाजा लगाने के लिए हर वक्त जीभ बाहर निकालते हैं।
सांपों की कुछ प्रजातियां दिन की जगह रात को शिकार करने के लिए निकलती हैं।कुछ सांपों को दिन के बजाएं रात को बेहतर दिखता है।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com