पैरों में सूजन आने से कौन सी बीमारी होती है?


By Sahil05, Mar 2024 04:41 PMnaidunia.com

पैरों में सूजन आना

पैदल चलने की वजह से भी पैरों में सूजन आने लगती है, लेकिन कई बार बगैर ज्यादा चले भी पैर सूज जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसी सूजन सामान्य नहीं होती है।

पैरों में सूजन के कारण

वैसे तो पैरों में सूजन के कई कारण होते हैं। ज्यादा चलने, लंबी यात्रा करने और ब्लड प्रेशर हाई होने की वजह से भी पैरों में सूजन आ सकती है।

दिल की बीमारी का संकेत

कई बार ऐसा भी होता है कि हार्ट ब्लड को सही से पंप नहीं कर पाता है। ऐसी स्थिति में भी पैरों में सूजन आ सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

किडनी की समस्या

पैरों में सूजन आना किडनी का लक्षण भी हो सकता है। दरअसल, जिन लोगों की किडनी सही से काम नहीं कर पाती है उनके शरीर में फ्लूइड इकठ्ठा होने लगता है। इस वजह से पैरों में दर्द होना, थकान और सांस फूलना जैसी समस्या होने लगती है।

लिवर की परेशानी

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत भी पैरों में सूजन होने से पता चलता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए।

ऐसी स्थिति में डॉक्टर को दिखाएं

पैरों की सूजन के साथ सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। बता दें कि ऐसा होने पर दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

सूजन से बचाव के उपाय

पैरों की सूजन से बचने के लिए लंबी यात्रा के दौरान आराम जरूर करें। ऐसे लोगों को खाने में नमक की मात्रा भी कम कर देनी चाहिए।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट्स की जानकारी पर आधारित है। लेख में दिए किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

यहां हमने जाना कि पैरों में सूजन आने से किन बीमारियों का खतरा हो सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या अनार खाने से बढ़ती है शुगर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट