वट सावित्री पर करें ये 3 उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि


By Ayushi Singh26, May 2025 12:15 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए वट सावित्री का व्रत बहुत खास माना जाता है। आइए जानते हैं कि वट सावित्री पर कौन-से उपाय करने पर सुख-समृद्धि बनी रहेगी-

त्रिदेव का वास

माना जाता है कि वट वृक्ष में त्रिदेव-ब्रह्मा,विष्णु और शिव का वास होता है। इनकी पूजा करने से संयुक्त आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

मीठा दूध अर्पित करें

सुबह स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें और पीपल के पेड़ पर मीठा दूध अर्पित करें। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

कौड़ियां अर्पित करें

वट सावित्री की पूजा करते समय माता लक्ष्मी को सफेद कौड़ियां चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे पति की तरक्की होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

स्वास्तिक बनाएं

एक सफेद बरगद के पत्ते पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। उस पर चावल के दाने और सुपारी रखें, फिर माता लक्ष्मी को समर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है।

चंद्रमा को अर्घ्य दें

व्रत को पूरा करने के बाद शाम को चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

वट सावित्री पर ये 3 उपाय करने से सुख-समृद्धि बनी रहेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

आटे में क्या मिलाने से आर्थिक तंगी दूर होती है?