वट सावित्री व्रत हर सुहागिन महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है और हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री पर कौन-से 4 उपाय करें-
हर साल ज्येष्ठ महीने के अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। यह उपवास 26 मई 2025 दिन सोमवार को रखा जाएगा।
वट वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति रखें और उनके सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही, पूरे विधि-विधान से पूजा करें।
पति के साथ पत्नी को वट वृक्ष की 11 बार परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।
वट सावित्री के दिन बरगद पेड़ के नीचे पीले या सफेद कौड़ियों का अर्पित करें। बाद में उन कौड़ियों को तिजोरी या धन वाली जगह पर रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार के सामान का दान करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है और पति की उम्र लंबी होती है।
इस दिन विशेष रूप से बरगद पेड़ के नीचे जरुरमंद को भोजन कराना पुण्यकारी माना जाता है। ऐसा करने से जीवन से सारे संकट दूर होते हैं।
वट सावित्री पर ये 4 उपाय करने से पति की उम्र लंबी होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM