शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को कपूर के कौन-से 4 उपाय करने चाहिए-
शुक्रवार की शाम को कपूर और लौंग को जलाएं। ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है।
शुक्रवार के दिन लाल रंग के कपड़े में लाल गुलाब, लौंग और कपूर को बांध लें। इस पोटली को धन वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
शुक्रवार की रात को सोने से पहले एक पात्र में कपूर, दालचीनी और लौंग को रखें। अगली सुबह इन सभी सामान को घर के बाहर जलाकर राख को बहते नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
शुक्रवार की शाम को कपूर जलाएं और घर में धुंआ करें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
शुक्रवार के दिन इन उपायों को अपनाने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और इससे खुशियों का आगमन होता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
शुक्रवार को कपूर के ये 4 उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM