आषाढ़ अमावस्या के दिन करें ये 4 काम, पितृदोष से मिलेगा छुटकारा


By Ayushi Singh20, Jun 2025 01:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है। आइए जानते है कि आषाढ़ अमावस्या के दिन कौन-से 4 काम करने चाहिए-

आटे की गोलियां खिलाएं

आषाढ़ अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद आटे की गोलियां बनाकर किसी तलाब में डालिए और मछलियों को खिलाएं। ऐसा करने से तरक्की में आ रही बाधा दूर होती है।

ब्राह्मण को भोजन कराएं

 आषाढ़ अमावस्या के दिन ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा भी बनाएं रहते हैं।

बहते जल में प्रवाहित करें

इस दिन 5 फूल और 5 जलते हुए दीपक को बहते जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से शत्रु शांत होते हैं और काम में आ रही बाधा दूर होती है।

कन्याओं को भोजन कराएं

इस दिन 9 कन्याओं को भोजन कराएं। ऐसा करने से जीवन में धन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है और पैसों की तंगी दूर होती है।

दान करें

इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों में दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और सुख-शांति का वास होता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

आषाढ़ अमावस्या के दिन ये 4 काम करने से पितृदोष से छुटकारा मिलेगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

योगिनी एकादशी के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, सुख-शांति का वास