अगर आपके जीवन में धन संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं, तो रात में सोने से पहले इन 4 कामों को करना शुभ फल दे सकता है। साथ ही, इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं।
माना जाता है कि देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रात में सोने से पहले घर साफ करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
शाम के समय तुलसी पौधे के यहां दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं। साथ ही,आपको पैसों के तंगी से मुक्ति मिल सकती है।
मां लक्ष्मी कभी भी गंदगी वाले स्थान पर वास नहीं करती हैं। इसलिए, रात में सोने से पहले सभी जूते-चप्पलों को सही जगह रखें।
आप घर में धन वाले स्थान और तिजोरी की पूजा जरूर करें, क्योंकि यहां देवी लक्ष्मी का वास होता है।
इन उपायों के अलावा रोजाना ॐ श्रीं श्रीये नमः मंत्र का जाप करना शुभ फल दे सकता है। साथ ही, आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
इन कामों के करने के अलावा रात के समय इस काम को भूलकर ना करें जैसे कि जूठे बर्तन किचन में ना छोडे़ं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com