महाशिवरात्रि पर करें ये 5 उपाय, शीघ्र होंगे सारे काम


By Ayushi Singh12, Feb 2025 07:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है और इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर करें ये 5 उपाय, शीघ्र होंगे सारे काम-

कब है महाशिवरात्रि?

हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है और महाशिवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

शिवलिंग का अभिषेक करें

महाशिवरात्रि के दिन दूध,दही, काले तिल, मिश्री और जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानी दूर होती है।

दान करें

महाशिवरात्रि के दिन गरीबों और जरुरमंदों में अनाज या धन का दान करना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूर्ण करते हैं।

उपवास रखें

महाशिवरात्रि के दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करें और सच्चे मन से उपवास रखें। इससे करियर या व्यापार में आ रही सारी बाधा दूर होती है।

इन चीजों को अर्पित करें

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को भांग, धतूरा और आक के फूल को अर्पित करें। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और जल्दी विवाह के योग बनते हैं।

पीले फूल अर्पित करें

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को पीले फूल अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही सारी बाधा दूर होती है और इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

महाशिवरात्रि पर ये 5 उपाय करने से शीघ्र सारे काम होंगे। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

Mahashivrati पर अर्पित करें 2 चीजें, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न