पूर्व दिशा में मुंह करके सोने से क्या होता है?


By Ayushi Singh11, Feb 2025 06:10 PMnaidunia.com

जीवन में सुख-शांति और सकारात्मकता के लिए वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि पूर्व दिशा में मुंह करके सोने से क्या होता है-

माना जाता है शुभ

वास्तु के अनुसार, पूर्व दिशा में मुंह करके सोना शुभ माना जाता है और इस दिशा की ओर सोने से नींद में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती है।

सकारात्मक ऊर्जा का बढ़ता है प्रवाह

माना जाता है कि पूर्व दिशा में मुंह करके सोने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है।

दूर होता है तनाव

पूर्व दिशा में मुंह करके सोने से मानसिक शांति मिलती है और इससे तनाव भी कम होता है। साथ ही, आरामदायक नींद आती है।

दांपत्य जीवन रहता है सुखी

कहा जाता है कि पूर्व दिशा में मुंह करके सोने से दांपत्य   जीवन सुखी रहता है और इससे पति-पत्नी के बीच में मधुरता भी रहती है।

प्राप्त होती है कृपा

पूर्व दिशा में मुंह करके सोने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव भी होते हैं।

सेहत रहती है अच्छी

पूर्व दिशा में मुंह करके सोने से स्वास्थ्य ठीक रहता है और इस दिशा की ओर सोने से किसी प्रकार के डरावने सपने नहीं आते हैं।

इन कारणों से पूर्व दिशा में मुंह करके सोना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

राहु-केतु दोष से मुक्ति के लिए किस मंत्र का जाप करें?