शनि जयंती पर करें ये उपाय, करियर में छुएंगे ऊंचाइयां


By Ayushi Singh21, May 2025 04:57 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व है और इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं कि शनि जयंती पर कौन-से उपाय करने पर करियर में तरक्की मिलेगी-

सरसों के तेल या काला तिल चढ़ाएं

शनि जयंती के दिन शनिदेव पर सरसों के तेल या काला तिल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पीपल पेड़ में जल चढ़ाएं

शनि जयंती पर सुबह के समय में पीपल पेड़ पर जल चढ़ाएं और शाम के समय पीपल पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

दान करें

शनि जयंती के दिन गरीबों और जरूरतमंदों में दान करने से करियर में तरक्की मिलती है और जीवन में आगे बढ़ते हैं।

हवन या यज्ञ करवाएं

शनि जयंती के दिन हवन, यज्ञ करवाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।  

हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें

शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शनि जयंती पर शनि देव के साथ हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही, इस दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

शनि जयंती पर ये उपाय करने से करियर में ऊंचाइयां छुएंगे। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा, शनि जयंती पर करें ये उपाय