सूर्यास्त के बाद ये 5 काम करने से घर में बनी रहती है बरकत


By Ram Janam Chauhan13, Jan 2025 04:49 PMnaidunia.com

रोजाना सूर्यास्त होने के बाद इन पांच कामों को घर में करने से सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-

घर को शाम के समय साफ रखें

सूर्यास्त होने के बाद घर को गंदा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। साथ ही, देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

शाम को पूजा करें

सूर्यास्त होने के बाद शाम के समय तेल या घी का दीपक मंदिर में जलाकर पूजा करना शुभ होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है।

रसोई घर को साफ रखें

हमेशा ध्यान रखें की रात में सोने से पहले किचन साफ रहे। साथ ही, जूठे बर्तन को किचन में ना रखें। इसे अशुभ माना जाता है। साथ ही, इससे घर की बरकत खत्म हो सकती है।

पानी के बर्तन को भरकर रखें

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, घर में पानी के बर्तन को भरा हुआ रखना शुभ माना जाता है, जबकि खाली बर्तनों को रखना और अशुभ माना जाता है।

जूठे बर्तन ना रखें

मान्यताओं के अनुसार, रात में जूठे बर्तन को घर में रखने से नकारात्मक शक्ति आकर्षित होती है। साथ ही, धन संबंधी समस्याएं जीवन में बढ़ सकती है।

जीवन में आती है खुशहाली

रोजाना इन 5 काम को सूर्यास्त के बाद करने से घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। साथ ही, धन संबंधी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म से जुड़ी ऐसी खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

व्यापार में लाभ पाने के लिए लहसुन के ये उपाय अपनाएं