लहसुन का प्रयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जाता है, लेकिन इसके उपाय को करने से जीवन में तरक्की मिलती है। आइए जानते हैं कि व्यापार में लाभ पाने के लिए लहसुन के ये उपाय अपनाएं-
व्यापार में उन्नति के लिए लाल कपड़े में लहसुन की चार कलियां को बांधकर ऑफिस के मुख्य द्वार पर टांग दें। ऐसा करने से व्यापार में लाभ मिलता है।
शनिवार के दिन अपने पर्स में लहसुन की एक कली को रखें। ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है और लाभ भी प्राप्त होता है।
मेहनत करने के बाद उसका फल नहीं मिल रहा है तो लाल कपड़े में लहसुन को बांधकर तिजोरी या पर्स में रखें। ऐसा करने से मेहनत का फल मिलता है।
अगर घर में लड़ाई-झगड़े बार-बार होते हैं तो लहसुन की कलियों को विभिन्न कोनों या पूजा के स्थान पर रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
लहसुन की कलियां व्यापार वाली जगह पर रखने से जीवन में शुभ परिणाम मिलती है और इससे तरक्की भी प्राप्त होती है।
अगर परिवार के लोगों में किसी को बुरी नजर लगी है तो नीले कपड़े में लहसुन का टुकड़ा बांधकर मुख्य द्वार पर टांग दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
व्यापार में लाभ पाने के लिए लहसुन के ये उपाय अपनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM