रात को करें 5 काम, गैस और Kabj रहेगी दूर


By Arbaaj17, Mar 2025 12:52 PMnaidunia.com

गैस और कब्ज की समस्या से बचाव के लिए रात को पांच काम करने चाहिए। पांच कामों की मदद से सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

गैस की समस्या

अक्सर देखा जाता हैं कि कुछ लोगों को सुबह-सुबह गैस और कब्ज की समस्या होती है, जिसके कारण कई बार पेट दर्द भी होता है।

फाइबर फूड्स खाएं

गैस और कब्ज से दूर रहने के लिए रात के खाने से फाइबर फूड्स को शामिल करना चाहिए। साथ ही, हल्का-फुल्का भोजन करें।

सौंफ चबाएं

रात के भोजन के बाद अब सौंफ का सेवन भी कर सकते हैं। आधा चम्मच सौंफ चबाने से पाचन प्रक्रिया दुरुस्त होती है।

गुनगुना पानी पिएं

रात को कोशिश करें कि भोजन करने के बाद रोजाना हल्का गुनगुना पानी पिएं। गुनगुना पानी मल को नरम करता है, जिससे कब्ज में राहत मिलती है।

हर्बल चाय पिएं

रात को आप आधा कप हर्बल चाय का भी सेवन कर सकते हैं। हर्बल चाय में आप अदरक या पुदीन चाय पिएं। हर्बल चाय पीने से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है।

हल्का-फुल्का व्यायाम

सोने से थोड़ी देर पहले बिस्तर पर बैठे-बैठे ही कुछ मिनट हल्का-फुल्का व्यायाम करें। व्यायाम करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

इन पांच कामों को करने से गैस और कब्ज से दूर रह सकते है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naudunia.com के साथ

वजन घटाने के लिए Pumpkin Seeds का पानी कब पिएं?