हनुमान जी की कृपा के लिए जरूर करें ये 5 विशेष काम


By Ram Janam Chauhan11, Feb 2025 10:00 AMnaidunia.com

हनुमान जी को हिन्दू धर्म में संकटमोचन भी कहा जाता है। इनकी भक्ति करने से भक्तों के सभी दुख और कष्ट खत्म हो सकते हैं। ऐसे में मंगलवार के दिन इन 5 विशेष कार्यों को जरूर करें।

मंगलवार का व्रत करें

भगवान हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार का व्रत कर सकते हैं। साथ ही, इस दिन सच्चे मन से हनुमान की पूजा करने शुभ फल मिल सकता है।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुनाम जी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा रोजाना सुंदरकांड का पाठ शुभ हो सकता है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान को पीपल का पेड़ अत्यंत प्रिय है। ऐसे में मंगलवार और शनिवार के दिन पीपल के पूजा करना शुभ माना जाता है।

सात्विक आहार का सेवन करें

अगर आप मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करते हैं, तो ऐसे में सात्विक आहार का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें

माना जाता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी को पूजा के दौरान सिंदूर अर्पित करना शुभ होता है। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर हो सकती हैं।

गरीबों की मदद करें

अगर मंगलवार के दिन गरीबों की मदद करते हैं, तो इससे आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। साथ ही, हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

नमक से लक्ष्मी कैसे आती है?