जोड़ों का दर्द कम करने के लिए करें 5 काम, दर्द से मिलेगी राहत


By Arbaaj02, Jan 2025 11:58 AMnaidunia.com

इन दिनों कम उम्र के लोगों के जोड़ों में भी दर्द हो रहा है। आइए जानते हैं कि जोडों के दर्द को कम करने के लिए कौन से 5 काम करने चाहिए।

जोड़ों में दर्द

अगर आप किसी बीमारी के मरीज नहीं है, तो कुछ बदलाव करके जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते है। खानपान और आदत में बदलाव करने से दर्द ठीक हो सकता है।

रोज व्यायाम करें

जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है, उनको रोजाना सुबह के समय में व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम करने से हड्डियां लचीली और मजबूती होती हैं।

जैतून तेल से मालिश करें

हड्डियों के लिए जैतून का तेल बेहद ही फायदेमंद होता है। इस तेल को हल्का गर्म करके दर्द वाली जगह पर मालिश करनी चाहिए।

कैल्शियम फूड्स खाएं

अक्सर शरीर में कैल्शियम की कमी से ही जोड़ों में दर्द बढ़ता है। ऐसे में कैल्शियम वाली चीजों का सेवन भी करना चाहिए।

विटामिन-डी फूड्स खाएं

शरीर में विटामिन-डी की कमी होने से भी जोड़ों में दर्द हो सकता है। दरअसल, विटामिन-डी हड्डियों के लिए जरूरी होती है। डाइट में विटामिन-डी फूड्स शामिल करें।

धूप में बैठें

सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ता है, तो धूप में बैठना चाहिए, क्योंकि धूप से विटामिन-डी मिलती है। लेकिन सुबह की धूप लें।

इन 5 बदलाव से जोड़ों का दर्द कम होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में बड़ी इलायची का पानी पीने के फायदे