आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है, जिससे उनकी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि आमलकी एकादशी पर करें ये 5 उपाय, मिलेगा भाग्य का साथ-
आमलकी एकादशी के दिन मां तुलसी की पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, तुलसी मां को श्रृंगार का सामान भी अर्पित करें।
आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करने से व्यापार में लाभ होता है और नए मौके भी मिलते हैं।
आमलकी एकादशी के दिन किसी गरीब या जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में चल रही सारी परेशानियां दूर होने लगती है।
आमलकी एकादशी के दिन पीपल पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आमलकी एकादशी के दिन श्रीमद्भागवत का पाठ करने से भगवान विष्णु अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं और इससे जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
आमलकी एकादशी के दिन दान करना शुभ माना जाता है और इससे भगवान विष्णु जीवन में दोगुना लाभ देते हैं। साथ ही, शुभ परिणाम मिलते हैं।
आमलकी एकादशी पर ये 5 उपाय करने से भाग्य का साथ मिलेगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM