होलिका की राख का तिलक लगाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh04, Mar 2025 10:52 AMnaidunia.com

होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किया जाता है और होलिका की राख को पवित्र भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि होलिका की राख का तिलक लगाने से क्या होता है-

दूर होती है परेशानियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका की राख का तिलक लगाने से जीवन में चल रही सारी परेशानियां दूर होती है और सुख-शांति का वास होता है।

दूर होती है नकारात्मक शक्तियां

होलिका की राख का तिलक लगाने से घर की नकारात्मक शक्तियां कम होने लगती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

धन-धान्य में होती है वृद्धि

कहा जाता है कि होलिका की राख का तिलक लगाने से जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है। साथ ही, इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

माता लक्ष्मी होती है प्रसन्न

होलिका की राख का तिलक लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और ऐसा करने से वह अपने भक्तों पर कृपा भी बनाएं रहती है।

घर के क्लेश होते हैं दूर

माना जाता है कि होलिका की राख का तिलक लगाने से घर में चल रहे क्लेश दूर होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।

दूर होता है तनाव

होलिका की राख का तिलक लगाने से जीवन में चल रहे तनाव दूर होते हैं और इससे मानसिक शांति भी मिलती है। साथ ही, विचारों में भी बदलाव होते हैं।

इन कारणों से होलिका की राख का तिलक लगाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

ईशान कोण में भारी सामान रखने से क्या होता है?