हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है और यह भगवान विष्णु को समर्पित होता है। आइए जानते हैं कि षटलिता एकादशी पर करें ये 6 उपाय, मिलेगा मनचाहा फल-
षटलिता एकादशी के दिन दान करने का विशेष महत्व है और इस दिन गरीबों में दान करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती है।
इस दिन भगवान विष्णु का केसर के दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से करियर में आ रही बाधा से छुटकारा मिलेगा।
षटलिता एकादशी के दिन छात्रों को श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करना शुभ माना जाता है और इससे दिमाग में कई विचार भी आते हैं।
इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर होती है।
षटलिता एकादशी के दिन शाम के समय घी का दीपक जलाएं और श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन पीपल पेड़ के नीचे घी का दीपक और परिक्रमा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
षटलिता एकादशी पर ये 6 उपाय करने से मनचाहा फल मिलेगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM