महिलाएं अपने किचन की वॉल, किचन के सामान के ऑर्गनाइजेशन, किचन के अप्लायंस आदि पर काफी ध्यान देती हैं।
कोशिशों के बाद भी कई बार किचन गंदा हो जाता है और पूरे घर के लुक को खराब करने का काम करता है। आज हम आपके लिए देसी तरीके लेकर आए हैं, जिनसे आपका किचन चमक उठेगा।
बेहतरीन क्लीनिंग टिप्स और हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने किचन को चमका सकते हैं।
एक स्प्रे बोतल में 1 कप सिरके के साथ 1 ¼ कप बेकिंग सोडा मिला लें। टाइल्स पर इस लिक्विड का स्प्रे करें और इसे टूथब्रश से साफ करें। गंदगी नहीं निकलती है, तो आप घोल में ½ कप लिक्विड साबुन भी मिला सकते हैं।
इसके लिए आप सबसे पहले पानी को गर्म करें और उसमें नींबू का रस मिक्स कर लें। अब आप इस मिश्रण में बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद जंग वाली जगह को इस घोल की सहायता से साफ करें।
एक खाली स्प्रे बोतल लें और फिर उसमें 50% सफेद सिरका और 50% पानी भर लें। इसे अच्छी तरह हिला लें और शीशे पर स्प्रे करें। अब एक अखबार की मदद से इसे साफ कर लें।
एक बोतल में डिटर्जेंट डाल दें। फिर इसमें हल्का गर्म पानी डालें और अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद बोतल में सफेद सिरका डाल दें और इसे सिंक की नाली में डालें। दो बार इसका इस्तेमाल करने से सिंक बिल्कुल साफ हो जाएगा।