खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही पुदीना आपकी त्वचा और आपके बालों को भी बहुत फायदा पहुंचाता है। गर्मियों में इसका सेवन लोकप्रिय रूप से किया जाता है।
बहुत से लोग पुदीना अपने घर में ही उगा लेते हैं, ताकि जब चाहे वे अपने घर के ताजा पुदीने का उपयोग कर सकें। आज हम आपको पुदीना उगाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
पुदीने का पौधा आप एक छोटी सी कलम से भी उगा सकते हैं। इसे उगाने का तरीका काफी आसान है, सिर्फ 20 दिन में ही ये पौधा आपके घर के गमले में उग जाएगा।
धनिया के जैसे ही पुदीने को भी अपने घर में उगाया जा सकता है। आप इसे इसके बीच की मदद से या फिर इसकी कलम की मदद से भी लगा सकते हैं।
यदि आप इसे कलम की मदद से लगाना चाहते हैं तो एक पुदीना की डाली लें और इसके पत्ते निकाल लें। इसके लिए आप पुदीने की मोटी कलम लें।
इस बात का ध्यान रखें की कलम थोड़ी पुरानी हो। इसके बाद आप कलम को मिट्टी में लगा दें। साथ ही इसमें कुछ आर्गेनिक खाद डाल दें।
पुदीना की कलम को मिट्टी के अंदर डेढ़ से दो इंच गाड़ें। शुरुआत में मिट्टी में अधिक पानी डालें। इतना पानी डालें कि मिट्टी में नमी बनी रहे।
जब इसमें पत्ते आने लग जाए तो पानी की मात्रा बढ़ाएं। पौधे को रोजाना थोड़ी-थोड़ी धूप दिखाते रहें। 20 से 25 दिनों में आपके घर में पुदीना का पौधा उग जाएगा।