हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है, क्योंकि इस मास में महाशिवरात्रि, होली जैसे बड़े त्योहार पड़ते हैं। आइए जानते हैं कि फाल्गुन मास में करें ये उपाय, जीवन में होंगे बड़े बदलाव-
फाल्गुन मास में दान करने का विशेष महत्व है। इस माह में गरीबों और जरूरतमंदों में दान करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
फाल्गुन मास में भगवान कृष्ण को चमेली और पीले रंग के फूल अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होने लगती है।
वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाएं और आपसी प्रेम बना रहें इसके लिए भगवान कृष्ण को मोरपंख अर्पित करें। इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।
फाल्गुन में चांद की रोशनी में बैठकर चंद्रदेव के मंत्र ऊं सों सोमाय नम: का 108 बार जाप करें। ये उपाय करने से सेहत में सुधार होता है।
फाल्गुन माह में शाम के समय में माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से जीवन में धन लाभ होता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
फाल्गुन मास में ये उपाय करने से जीवन में बड़े बदलाव होंगे। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM