हिंदू धर्म में प्रतिदिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की उपासना करने के साथ ही इन उपायों को करने से भी जीवन में लाभ प्राप्त होता है।
हल्दी का इस्तेमाल किचन के आलवा जीवन की कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है। आइए हल्दी के चमत्कारी उपाय के बारे में जानते है।
अगर खूब मेहनत करने के बाद भी सफलता नही मिल रही थी गुरुवार के दिन भगवान गणेश को हल्दी की गांठ से बनी माला अर्पित करें।
यदि आपको लंबे समय से कहीं पैसा अटका हुआ है तो गुरुवार को लाल रंग के कपड़े में थोड़ा हल्दी और चावल मिलकर पर्स में रखें। इस उपाय से पैसा जल्दी मिलेगा।
अगर रात को सोते समय आपको बुरे सपने आते है तो गुरुवार के दिन तकिए के नीचे हल्दी की एक गांठ रखें।
बिजनेस में तरक्की के लिए भी हल्दी का उपाय कारगर है। घर की तिजोरी में गुरुवार के दिन हल्दी की कुछ गांठ रखें। हल्दी के इस उपाय से व्यापार में काफी उन्नति होती है।