हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार वास्तु के नियमों को फॉलो करने से घर में सुख-शांति और धन का लाभ होता है।
यदि आपके घर में तिजोरी में तिजोरी है और उसमें पैसे रखते है तो उसके साथ ही इन चीजों को भी जरूर रखें।
अगर धन में लाख कोशिशे के बाद भी धन में लाभ नहीं हो रहा है तो घर की तिजोरी में छोटी-छोटी चीजों को रखने से धन में बरकत हो सकती है।
धन की देवी मां लक्ष्मी मानी जाती है। उनको कमल का फूल काफी प्रिय है इसलिए तिजोरी में कमल के फूल को जरूर रखें।
कुबेर यंत्र काफी लाभदायक माना जाता है। कुबेर यंत्र को तिजोरी में रखने से धन में खूब बरकत होती है।
मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र का प्रिय माना जाता है अगर आप तिजोरी में लाल कपड़ा रखते है तो घर की आमदनी बढ़ जाएगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी में लाल कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर कर रखें। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।