हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। आइए जानते हैं कि कामदा एकादशी के दिन कौन-सा उपाय करना चाहिए-
कामदा एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करनी चाहिए और परिक्रमा भी लगानी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
एकादशी के दिन घी का दीपक जलाना अच्छा माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं।
कामदा एकादशी के दिन पूजा करते समय भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करें, क्योंकि विष्णु जी को पीला रंग बेहद प्रिय है।
कामदा एकादशी के दिन गरीबों और जरुरमंदों में दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
एकादशी के दिन कनकधारा स्तोत्र पाठ करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, शुभ परिणाम मिलते हैं।
कामदा एकादशी के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का विधान है। ऐसा करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्त होती है।
कामदा एकादशी के दिन ये उपाय करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM